कांग्रेस का पलटवार-आप तो 2 रूपल्ली ट्रोल निकले-असम CM हिमंता बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी पर शेयर किया कार्टून वीडियो

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में राहुल गांधी को एक ‘कार्टून’ चरित्र के रूप में चित्रित किया गया है। हिमंता शर्मा द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में कार्टून चरित्र मजाकिया गीत गाते नजर आ रहा है। कांग्रेस ने असम पर पलटवार करते हुए कहा कि आप तो 2 रूपल्ली ट्रोल निकले।

हिमंता बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी का मजाक बनाने वाला एक कार्टून वीडियो शेयर किया है। इसमें यह दिखाया गया है कि राहुल कांग्रेस को बर्बाद करने में तुले हैं और भारत को भी तोड़ने की कोशिश कर रही। इसमें राहुल के हाल ही में दिए गए बयानों का भी मजाक उड़ाया गया। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि ‘राहुल नाम मेरा

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेट ने हिमंता पर पलटवार किया। सुप्रिया ने ट्वीट किया, ‘हेमंतो आप को 2 रूपल्ली ट्रोल निकले। उनसे भी ज्यादा फूहड़ और घटिया लेकिन भारत जोड़ो यात्रा ने आप सबकी नींद उड़ा रखी है। यह देखकर अच्छा लगा।’

गौरतलब है कि हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि भारत एकजुट है, इसलिए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान में जाकर करनी चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*